Posts

बढ़ती आबादी की चुनौतियां

जब भी देश में जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर विमर्श प्रारम्भ होता है ,तो कुछ लोगों की प्रतिक्रिया इस प्रकार होती है जैसे उनका हकछीना जा रहा हो। लोग इतने इनटॉलरेंट हो जाते है , मानो उनके निजी जीवन पर हमले किये जा रहे हो ।लेकिन जनसंख्या वृद्धि की समस्या इन तर्कों से ऊपर है । जनसंख्या विस्फोट से संसाधनों की अपर्याप्तता के कारण उतपन्न हुई समस्याओं का असर सब पर पड़ेगा । जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर देश में बड़ी बड़ी योजनाएं तो बनी ,लेकिन किसी पर कायदे से अमल नहीं हुआ । इसका नतीजा यह रहा कि जनसंख्या कम होने या थमने के बजाय बढ़ती ही चली गयी। जनसंख्या नियंत्रण के लोए भारत में कोई ठोस नीति नहीं बनी । केवल 'हम दो हमारे दो ' जैसे नारों से लेकर परिवार नियोजन के सरकारी विज्ञापन बनते रहे , लेकिन आबादी बढ़ती रही ।   आज जनसंख्या वृद्धि देश में ज्यादातर समस्याओं का बड़ा कारण बनती जा रही है । गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं , अपराध , स्वच्छ पानी की कमी जैसी समस्याओं का  बड़ा कारण  बढ़ती आबादी भी है । देश के पास दुनिया के कुल जमींन का 2.4 फीसद हिस्सा है और इसमें दुनिया क...